बाॅलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आर्यन माहेश्वरी राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली में लीड रोल में नजर आएंगे 8th अप्रैल 2022 को रिलीज…..
जयपुर, @Dainikkhabraan। आर्यन माहेश्वरी जो पहले भी कही टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके है और कर रहे है जैसे की जोधा अकबर, अशोक सम्राट, फिल्म सुपर 30, बाजीराव मस्तानी, आदि में काम कर चुके हैं और अभिनेता आर्यन माहेश्वरी राजस्थान में राजस्थानी सिनेमा और राजस्थान के लोक नृत्य डांस घूमर पर ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं जयपुर और नाशिक मैं घूमर का विशाल रिकॉर्ड बनाया है।
हाल ही में बेहतरीन अभिनय से सजी 9 वंडर इन्टरटेनमेनट के बैनर तले तैयार हुई सामाजिक और पारिवारिक संदेशप्रद सरल भाषा की राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली का कल पहला ट्रेलर सोशल मिडिया पर रिलीज किया गया। आर्यन माहेश्वरी ने बताया कि *बेटी बचाओं बेटी पढाओं, जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर लेखक व निर्देशक जुगल के नायक जी के निर्माण में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में राजस्थान के आर्यन माहेश्वरी, राज जांगिड, सोनम पाटनी, वंदना जोगी, दीपमाला, रक्षा गुप्ता, बलवीर राठौड़, युधिष्ठिर सिंह भाटी, धर्मेश नायक, मुस्कान, मोनू शर्मा और अंजली पारीक ने भूमिका निभाई है।

फिल्म की सहायक निर्मात्री बीकानेर की जयश्री मित्तल, प्रोडक्शन हैड राजीव मित्तल, संगीतकार मिलन हरीश – मनीष शर्मा, गीतकार बासित उमर व जुगल के नायक, छायांकन मन्नू ज़ाला व राजेश नायक है फाईट मास्टर हेमराज लिम्बु – राजा कुरैशी, आर्ट डायरेक्टर राजू यादव, नृत्य निर्देशक अश्विन कुमार व नरेश शिकारी, वेशभूषा संतोष कँवर – हेमा कँवर आदि है।
इस फिल्म को बहुत जल्द राजस्थान सहित देशभर के कई राज्यों में प्रदर्शित की जाएगी। जिससे हमारी संस्कृति और बोली को पूरे दुनिया में प्रचलित किया जाए। राजस्थान के आर्यन माहेश्वरी का यह प्रयास हैं कि पूरे विश्व में राजस्थानी बोली हो या खान पान या फिर वेश -भूषा को सम्मान और पहचान मिल सके।


