श्रीडूंगरगढ़: स्विफ्ट कार और पिकअप की भीषण भिड़ंत, तीन घायल-पीबीएम रैफर

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

श्रीडूंगरगढ़: स्विफ्ट कार और पिकअप की भीषण भिड़ंत, तीन घायल-पीबीएम रैफर

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाना रोड पर देर रात एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे एक स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्विफ्ट कार सवार राजेश पुत्र सोहनलाल जाट (निवासी कुंतासर) और महेन्द्र जाट (निवासी बाना) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पिकअप चालक अमरचंद पुत्र जैसाराम नायक (निवासी बाना) भी घायल हो गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन मौके पर ही पलट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 112 इमरजेंसी सेवा के श्रवण कुमार, हरिराम बाना, इन्द्रचंद गोदारा और सुरेंद्र महिया मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल भिजवाने में मदद की। हेड कांस्टेबल देवाराम भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। गौरतलब है कि हाल ही में इसी इलाके में एक और सड़क हादसे में पांच युवकों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और गहराती जा रही है।