अमेरिका में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा; बीच आसमान में हेलीकाप्टर और विमान की टक्कर, 67 लोगों की मौत
दैनिक खबरां। अमेरिका में एक भीषण हवाई हादसा हुआ है जिसमें सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान की आसमान में हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है। दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह पिछले 25 साल के अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमानन दुर्घटना है। यह दुर्घटना रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) से पहले दुनिया के सबसे कड़े नियंत्रित और निगरानी वाले हवाई क्षेत्र में हुई, जो व्हाइट हाउस और कैपिटल से लगभग 3 मील (लगभग 4.8 किलोमीटर) दक्षिण में है।अधिकारियों ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ था। यहां वाशिंगटन से पोटोमैक नदी के पार रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर मेरिकन एयरलाइंस का एक विमान उतरने जा रहा था। तभी एक सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस के जेट के रास्ते में आ गया। दोनों विमान पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में समा गए थे। विमान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DFehQOmypuu/?igsh=dmw5enp5aXVoc3k5
ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर कैद हुआ वीडियो
एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार का 49 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जिसे PAT25 नाम दिया गया था और अमेरिकी एयरलाइंस ईगल फ्लाइट, जिसे 5342 नाम दिया गया था, दोनों एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दोनों को नजदीक आते देखकर हेलीकॉप्टर के क्रू को आगाह भी किया था। हालांकि इसके बावजूद हादसे को नहीं टाला जा सका और हेलीकॉप्टर और विमान की टक्कर हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो भी रिकॉर्ड हुई है, जिससे पता चलता है कि कंट्रोलर ने हेलीकॉप्टर क्रू से पूछा था कि क्या तुम्हें विमान दिख रहा है? हालांकि जवाब स्पष्ट नहीं है।

