राजस्थान के साइकलिस्टों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में मचाया धमाल,पहले ही दिन सिल्वर पदक किया हासिल

खेल बीकानेर राजस्थान

राजस्थान के साइकलिस्टों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में मचाया धमाल,पहले ही दिन सिल्वर पदक किया हासिल

दैनिक खबरां,बीकानेर। हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है। कुछ इन्ही पंक्तियों को राजस्थान के साइकलिस्टों ने हकीकत में बदलकर रख दिया है। जंहा पहले ही दिन में इन साइकलिस्टों ने 38th राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में व्यक्तिगत 30 किलोमीटर टाईम ट्रायल में मोनिका जाट ने एक सिल्वर पदक हासिल किया है। सेलेक्शन कमेटी के सदस्य व महाराणा प्रताप अवार्डी दयालाराम ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि यह खिलाड़ियों एवं कोच की मेहनत का परिणाम है इस बार राजस्थान टीम कई नये कीर्तिमान बनायेंगे। दयालाराम ने बताया कि मोनिका जाट की इस उपलब्धि पर राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत एवं सेक्रेटरी सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने मोनिका को बधाई देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय गेम्स में यह राजस्थान का पहला सिल्वर पदक है। उन्होंने इस अवसर पर टीम के कोच श्रवण डुडी, सावराराम को भी बधाई दी। इसके साथ ही साइकलिंग फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन सरदार ओंकार सिंह एवं सेक्रेटरी जनरल मनिंदर पाल सिंह ने भी मोनिका को सिल्वर मेडल की बधाई दी। वंही गुरु वशिष्ठ अवार्डी श्रवण कुमार भाम्भू ने शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।