चार मंजिला इमारत देखते ही देखते हो गई मलबे में तब्दील,देखें पूरा लाईव वीडियो..

देश

चार मंजिला इमारत देखते ही देखते हो गई मलबे में तब्दील,देखें पूरा लाईव वीडियो..

मुंबई के बोरीवली इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। बीएमसी ने बताया कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दरअसल, इस इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था। ऐसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

https://youtu.be/PTxDBno9XLw

इस पर एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी पता लगा रहे हैं कि मलबे में कोई फंसा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि, ‘बोरीवली पश्चिम के साईं बाबा नगर में साईं बाबा मंदिर के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गीतांजलि बिल्डिंग ढह गई।

मौके पर मुंबई दमकल की आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य वाहन, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे।