शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ऋषि व्यास ने दिया आवेदन

बीकानेर राजनीति

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ऋषि व्यास ने दिया आवेदन

बीकानेर, दैनिक खबरां। कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास ने सोमवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन किया। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया को सर्किट हाउस में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए व्यास ने बताया कि वह पिछले डेढ़ दशक से कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड और ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके पिता चांदनी चौक दिल्ली में सेवा दल के पदाधिकारी रहे। कांग्रेस के प्रति उनके पूरे परिवार की श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान में उन्होंने बीकानेर शहर में सर्वाधिक सदस्य बनाए। इस दौरान मुकेश रामावत, राहुल व्यास, अशोक आचार्य, गौरव व्यास, मनीष सारस्वत, नन्द लाल व्यास, gopal कृष्ण हर्ष, गोपाल जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।