REET परीक्षा में नया प्रेमी मिला तो महिला ने नये प्रेमी संग मिलकर पहले वाले प्रेमी को उतारा मौत के घाट….

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

प्रेमी को उतारा मौत के घाट

भरतपुर, @dainikkhabraan। भरतपुर में 18 नवंबर को हुई एक व्यापारी (50) की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बरोदा गांव की रहने वाली 30 साल की पूजा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या की थी। जांच में पता चला कि पूजा का अपने से उम्र में 20 साल बड़े व्यापारी से प्रेम संबंध था, लेकिन पिछले दिनों हुई REET परीक्षा में उसे नया प्रेमी मिल गया। इस बारे में जब पूजा ने व्यापारी को बताया तो उसने महिला को गांव में बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पूजा ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या कर दी।

पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नया आशिक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया।

महिला और उसके आशिक ने कैसे की हत्या?
मामला रुदावल थाना इलाके के बरोदा गांव का है। यहां 18 नवंबर की सुबह गांव के एक व्यापारी मलखान नाम के व्यक्ति का शव खेत के कच्चे रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया की गांव की पूजा (30) नाम की महिला ने अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर मलखान की दरिंदगी से हत्या कर दी। पहले तो मलखान के मुंह को बंद कर पेड़ से बांधा, उसके बाद मलखान की लाठी डंडों से पिटाई की गई। महिला और उसके आशिक की दरिंदगी यहीं नहीं थमी। बाद में दोनों ने मलखान का गला दबाकर हत्या कर दी।

रीट के पेपर के दौरान हुई मुलाकात
कुछ दिनों पहले युवती रीट का पेपर देने गई थी। रीट का पेपर देने गांव का एक युवक भी गया था। एक ही गांव के होने के कारण दोनों आपस में मिले और बातचीत हुई। दोनों की बातचीत इतनी आगे बढ़ गई की दोनों में अवैध सम्बन्ध बन गए। महिला कई दिनों तक मलखान से भी मिलती रही और अपने दूसरे आशिक से भी मिलती रही। महिला ने अपने दूसरे आशिक को मलखान के बारे में बताया। तब दोनों ने मलखान को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। दोनों ने मिलकर मलखान की दरिंदगी से हत्या कर दी।

मलखान से कैसे मिली महिला?
मलखान एक गांव से दूध लेकर डेयरी पर बेचता था। डेयरी से एक परिवार करीब 10 सालों से दूध ले रहा था। जहां मलखान और पूजा की मुलाकात हुई। दोनों मिलने लगे और दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गए। पूजा ने बताया कि उसके मलखान के साथ करीब 2 साल से अवैध सम्बन्ध थे। जब पूजा को उसका नया आशिक मिल गया तो उसने अपने नए आशिक के साथ मिलकर मलखान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 18 नवंबर को मलखान की हत्या कर दी। पूजा की शादी 2016 में हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। पूजा का पति पुलिस में है और बाहर नौकरी करता है। साभार दैनिक भास्कर