बीकानेर,@दैनिक खबरां।26 सितंबर को प्रस्तावित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा REET 2021आयोजन को लेकर बड़ी खबर आई है। परीक्षा के दिन 26 सितंबर को जयपुर में सुबह से लेकर शाम तक इंटरनेट बंद रहेगा। परीक्षा से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब इंटरनेट बंद को लेकर सोशल मीडिया पर चल कंफ्यूजन दूर हो गया है।
आपको बता दें कि रीट भर्ती परीक्षा में सरकार की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई जिससे की किसी भी प्रकार की धांधली भर्ती परीक्षा में ना हो सके। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अभ्यर्थियों संख्या को देखते हुए सभी से सहयोग करने की अपील की है।

