तालिबान आतंकियों की घुसपैठ से भारत की सुरक्षा को खतरा….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार अफगानिस्तानी आतंकियों के भारत में घुसने की खबर आ रही है खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है किसी बड़े हमले की आशंका भी जाहिर की गई है सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर सेना के कैंप या बड़े सरकारी संस्थान हो सकते हैं खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक उरी सेक्टर के एक पोस्ट पर फैंस काटकर अफगान आतंकियों की घुसपैठ कराई गई अफगानी आतंकियों को भारत में घुसा कर वापस लौट रहे पाकिस्तानी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई जिसमें एक सिपाही जख्मी हो गया था आतंकियों के पास से घातक हथियार भी बरामद हुए खुफिया रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 18 सितंबर 2021 को पांच अफगान आतंकियों ने उरी सेक्टर के एक पोस्ट से भारत में घुसपैठ की हैसूत्रों के अनुसार सेना द्वारा उरी सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है इन पांचों आतंकी अफगानिस्तान से आए हैं इसलिए कश्मीर में लोगों के बीच आसानी से घुलमिल नहीं सकते सुरक्षाबल लगातार इनकी तलाश कर रही है सभी संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है इसके अलावा जो लोग इन्हें शरण दे सकते हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है सेना के कैंप या बड़े सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।