बड़ी खबर: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक,यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर धंसा हेलीपैड में!

देश राजनीति राज्य

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक,यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर धंसा हेलीपैड में!

National News Desk दैनिक खबरां न्यूज़ । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सबरीमाला यात्रा के दौरान सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। केरल के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बुधवार सुबह उनका वायुसेना हेलीकॉप्टर नए बने कंक्रीट हेलीपैड पर उतरते वक्त गड्ढे में धंस गया। जानकारी के अनुसार, हेलीपैड मंगलवार देर रात ही तैयार किया गया था और ठीक से सूख नहीं पाया था। भारी वजन के कारण हेलीकॉप्टर के पहिए जमीन में धंस गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गया। बाद में पुलिस और अग्निशमन दल के जवानों ने हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला। बताया गया कि खराब मौसम के चलते पहले तय निलक्कल की जगह आखिरी समय में प्रमदम में लैंडिंग की व्यवस्था की गई थी। बता दें,राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों केरल के चार दिवसीय दौरे पर हैं और बुधवार को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।