बीकानेर पुलिस की तीन कार्रवाई, सट्टा और जुआ खेलते 6 जनें गिरफ्तार, हजारों रुपए जब्त…

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस की तीन कार्रवाई, सट्टा और जुआ खेलते 6 जनें गिरफ्तार, हजारों रुपए जब्त…


दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन कार्रवाईयों में कुल छह जनों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की गई है। जंहा पहली कार्रवाई नत्थूसर बास में हुई है। नयाशहर थाना पुलिस ने ईरगाढह बारी के पास नत्थूसर बास रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर दबिश देकर एक युवक को सट्टा खाईवाली करते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 26,000 की राशि जब्त की। पकड़ा गया आरोपी अमित सोलंकी पुत्र शिवशंकर सोलंकी है।

दूसरी कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ में हुई जिसमें पांच जुआरी गिरफ्तार किए गए है। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने होटल रॉयल पैलेस के सामने सरदारशहर रोड पर देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर ‘रुपयों का दांव’ लगाकर जुआ खेलते पांच युवकों को पकड़ा।
इनसे 6,200 की जुआ राशि जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में जाबिर पुत्र जाफर, कालूराम पुत्र गिगाराम मेघवाल, नरेंद्र पुत्र हरखाराम रैगर, कालूराम रैगर पुत्र इरिराम, व शंकरलाल पुत्र पदमाराम रैगर, सभी निवासी बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ शामिल हैं।

तीसरी कार्रवाई कालू में हुई जिसमें एक जुआरी को दबोचा गया है। कालू थाना पुलिस ने 21 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए नेतराम नाई पुत्र रामनारायण नाई (उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड 19, कालू) को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 430 की राशि जब्त की।
पुलिस ने तीनों मामलों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।