महिला से दुष्कर्म कर फेंका शव: शराब के नशे में लिफ्ट देकर पत्थरों से मारा, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकालकर गिरफ्तार किया….

चित्तौड़गढ़ पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

महिला से दुष्कर्म कर फेंका शव: शराब के नशे में लिफ्ट देकर पत्थरों से मारा, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकालकर गिरफ्तार किया

चितौड़गढ़, @dainikkhabraan।  जिले के निंबाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को अम्बानगर स्थित पत्थर की खदानों में बनी घुमटी में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ दुष्कर्म कर पत्थर मारकर हत्या की गई थी।

कोतवाली निंबाहेड़ा थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सिगरी हनुमान निवासी प्रहलाद पुत्र उदयराम कीर को पकड़ा गया। आरोपी हत्या वाले दिन पहली बार महिला से मिला था।

महिला मजदूरी करने के बाद घर जा रही थी। उस दौरान आरोपी भी मजदूरी कर शराब के नशे में बाइक से घर लौट रहा था। आरोपी ने महिला को लिफ्ट दी थी। बीच रास्ते में नीयत बिगड़ने पर दुष्कर्म किया। उसके बाद पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतार दिया।मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गयाथानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया था।

सदर थाना अधिकारी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिगरी हनुमान निवासी प्रहलाद पुत्र उदयराम कीर के बारे में पता चला। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की। उसने हत्या करना स्वीकार किया।

पत्थर की खदान में मिली थी लाश 12 अक्टूबर को निंबाहेड़ा के अंबा नगर के पास देख पत्थर की खदानों में बनी घुमटी में एक महिला की लाश मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया था, जिस पर मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया और मौका निरीक्षण किया गया। मृतका के पास से एक पर्स मिला था जिसके अंदर आधार कार्ड रखा हुआ था। आधार कार्ड के हिसाब से महिला की पहचान निंबाहेड़ा के सदर थाना क्षेत्र के सागबाडिया निवासी टमु बाई पत्नी सोहन लाल मीणा उम्र 46 साल के रूप में हुई। इसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था।