पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बड़ी सौगात, इतने रुपए घटाएं एलपीजी सिलेंडर के दाम

जयपुर राजस्थान राज्य

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बड़ी सौगात, इतने रुपए घटाएं एलपीजी सिलेंडर के दाम

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 100 रुपए कम कर दी है। सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के एक करोड़ चार लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। राजस्थान में वर्तमान में तीनों सरकारी तेल-गैस कंपनियों के करीब 1.78 करोड़ उपभोक्ता हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अभी साधारण उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 906.50 रुपए में मिल रहा है। जो अब 806.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, उज्ज्वला और BPL कनेक्शधारियों को यही सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध हो रहा है। राज्य और केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलने के कारण इन विशेष उपभोक्ताओं को साधारण उपभोक्ता से रसोई गैस सिलेंडर 456.50 रुपए सस्ता मिलेगा।