गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बिजनेसमैन से मांगे 5 करोड़, धमकाया- कारोबार सही सलामत चलाना है तो 5 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे
जयपुर। गैंगस्टर रोहित गोदारा के एक बार फिर जयपुर के बिजनेसमैन को धमकाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबार सही सलामत चलाने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। जयपुर कमिश्नरेट के एक थाने में धमकी भरे वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट के एक थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। 5 मार्च को मुखबिर की ओर से उन्हें एक वीडियो मिला। वीडियो में आतंकवादी लोरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक बिजनेसमैन को धमकी दी। धमकाया- कारोबार सही सलामत चलाना है तो 5 करोड़ रुपए देने पड़ेगे। गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है।
शिकायत में दिया है- गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सुभाष बराल व अन्य गुर्गों की ओर से पहले भी कई लोगों को धमकी देकर रुपयों की डिमांड की है। गैंग के गुर्गों की ओर से हत्याएं भी की और करवाई गई है। जिस कारण पीड़ित बिजनेसमैन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं करवाते है। इस पीड़ित बिजनेसमैन ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाने की कहने पर मना कर दिया। पुलिस ने आतंकवादी लोरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर रोहित गोदारा, सुभाष बराल सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

