पीबीएम अस्पताल के लेखाधिकारी अभिषेक गोयल APO, भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद कार्रवाई
दैनिक खबरां,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में लंबे समय से भ्रष्टाचार और कार्यशैली को लेकर मिल रही शिकायतों पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अस्पताल के लेखाधिकारी अभिषेक गोयल को एपीओ कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ लगातार कार्य में लापरवाही, गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार यह शिकायतें उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचीं, जिसके बाद जांच और समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न बिलों के निस्तारण में गड़बड़ियों को लेकर भी कर्मचारियों व आमजन में नाराजगी थी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पीबीएम अस्पताल में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

