पीबीएम अस्पताल जा रहे मरीज की सड़क हादसे में मौत, एक घायल रेफर
बीकानेर, दैनिक खबरां। श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रीड़ी,बाना मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंहा कार की सामने से आ रहें ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। इस हादसे में एक की मौत और एक घायल हो गया है। घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक,लाडनू के बड़ा बास निवासी 60 वर्षीय नानू खां पुत्र हीरू खां क्यामखानी अपनी बीमारी के इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रीड़ी और बाना के बीच उनकी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में नानू खां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें और एक अन्य घायल इकबान खां पुत्र इंदुखां को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने नानू खां को मृत घोषित कर दिया। वहीं इकबान खां की हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कार की हालत देखकर टक्कर की भीषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है, वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल का ट्रोमा में ईलाज चल रहा है।

