यात्रीगण कृपया ध्यान दें; भारी बारिश के चलते ऋषिकेश- बाड़मेर सहित ये ट्रेन रहेगी रद्द

बीकानेर

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द रहेगी

रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी।