बीकानेर में आज सुबह-सुबह यहां चला पीला पंजा, बड़ी संख्या में अतिक्रमण हुए ध्वस्त

बीकानेर

बीकानेर में आज सुबह-सुबह यहां चला पीला पंजा, बड़ी संख्या में अतिक्रमण हुए ध्वस्त

बीकानेर । नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां बुधवार सुबह-सुबह निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने टीम रोशनी घर रोड से पुलिस लाइन तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान अवैध रूप से दुकानों व घरों के आगे बनी हुई चौकियों को तोड़ा गया। इस कार्यवाही दौरान होमगार्ड जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया, लेकिन ज्यादातर लोगों द्वारा निगम की कार्यवाही का स्वागत करते हुए स्वयं ही अवैध रूप से दुकानों व घरों के आगे बनी रैंप तथा सीढ़ियों को तोड़ दिया गया।