बीकानेर में इस क्षेत्र में अवैध पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर में इस क्षेत्र में अवैध पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी रमेश सरवटा और पुलिस टीम ने आरोपी नीरज सक्सेना पुत्र देवकिशन (उम्र 44 वर्ष), निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे, कोटगेट बीकानेर को एक पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से हथियार बरामद कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस की सक्रियता और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।