फैक्ट्री कर्मचारी ने मालिक के 2.5 लाख रुपये और चांदी के सिक्के उड़ाए, फरार
दैनिक खबरां,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस संबंध में परिवादी राजेश जिन्दल पुत्र रामचन्द्र जिन्दल निवासी ए-17, सादुलगंज, बीकानेर ने रिपोर्ट दी कि उसकी करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री जी-242, फेस-G में जिंदल इंडस्ट्रीज में कार्यरत नोकर ने नगदी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए, और वह फरार हो गया। घटना 22 अक्टूबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अवनीश कुमार उर्फ पंकज पुत्र प्रेमचंद निवासी वार्ड नं. 4, अशोक नगर, बरडिया रोड, तिर्वागंज,उत्तर प्रदेश जो कि फैक्ट्री में काम करता था। उसने फैक्ट्री से ढाई लाख रुपये नकद और करीब 70 से 80 चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। सूचना पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वंही पुलिस नें घटनास्थल का मौका मुयायना भी किया हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

