मंगलवार को शहर में अलग-अलग समय में इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

बीकानेर

मंगलवार को शहर में अलग-अलग समय में इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

बीकानेर,दैनिक खबरां । दीपावली के रखरखाव के चलते कल विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय बिजली कटौती होगी। बीकेईएसएल के प्रवक्ता अशोक शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार कल 30 सितंबर की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नायकों का मोहल्ला, चौखुंटी फ्लाईओवर के पास, सारण पेट्रोल पंप के पास, कादरी फ्लोर मिल के पास, सुभाष रोड़ के पास, सुबह 7 बजे से 8 बजे तक ठाकुर फर्नीचर के पास, रोशनी घर चौराहे के पास आदि क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

इसके साथ ही सुबह 8 से 9 बजे तक 45 नंबर के करीब, कोठी विद्युत थाना, पुलिस लाइन रोड़ आदि का क्षेत्र, प्रात: 9 बजे से 10 बजे से सांखू डेरा के पास, पुलिस लाइन के पास, पानी की टंकी के पास  और 10 बजे से 11 बजे तक बेलासर हाउस के पास, पुलिस लाइन के पास, प्रात 10 बजे से 12:30 बजे तक नगर निगम भंडार के पास, विनोबा बस्ती, चौखुंटी फ्लाई ओवर के पास, कमला कॉलोनी, रोशनी घर चौराहा, स्वामी मोहल्ला, हनुमान मंदिर चौखुंटी फ्लाईओवर के नीचे क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी।