बीकानेर में तीन स्तर पर होगी रात्रिकालीन गश्त की मॉनिटरिंग, आज ये अधिकारी करेंगे चेकिंग..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

तीन स्तर पर होगी बीकानेर में रात्रिकालीन गश्त की मॉनिटरिंग, आज ये अधिकारी करेंगे चेकिंग

बीकानेर,दैनिक खबरां । त्योहारी माहौल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बीकानेर पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त को और अधिक कड़ा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देश पर अब शहर में तीन स्तर पर नाइट पेट्रोलिंग की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग अधिकारियों को चैकिंग ड्यूटी सौंपी जा रही है।

आज शनिवार रात को जनरल चैकिंग अधिकारी के रूप में  सुखदेव सिंह (सीओ, एससी/एसटी सेल, बीकानेर) को जिम्मेदारी दी गई है। कनिष्ठ नगर गश्त चैकिंग अधिकारी के रूप में सुरेंद्र पचार (सीआई, SHO जेएनवीसी थाना) नियुक्त किए गए हैं, जबकि मॉर्निंग गश्त चैकिंग अधिकारी (3 से 8 AM) के रूप में सवाई सिंह रतनू (सीआई, AHTU बीकानेर) तैनात रहेंगे।

एसपी कावेन्द्र सागर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता की गहन निगरानी करें। देर रात शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि या शांति भंग की स्थिति न बने।

पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीकानेर पुलिस पूर्ण सतर्क मोड में है।