बीकानेर से खबर : तमाम अटकलों पर लगा विराम शांत हुए महावीर, सिद्धि का करेंगे प्रचार,पढ़े खबर

बीकानेर राजनीति

बीकानेर से खबर : तमाम अटकलों पर लगा विराम शांत हुए महावीर,सिद्धि का करेंगे प्रचार,पढ़े खबर

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर भाजपा में विरोध के सुर और धीरे-धीरे शांत होने लगे हैं। जहां पूर्व विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता धीरे-धीरे वापस शांति होने लगे है। इस क्रम में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता महावीर रांका अब पार्टी हित में सिद्धि कुमारी का साथ देंगे। यानि तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। महावीर अब शांत हो गए। गुरुवार शाम से ही महावीर को मनाने के लिए सभी नेताओं ने अपने अपने स्तर पर प्रयास किए। सूत्रों की माने तो महावीर की बीजेपी के नेशनल लीडर से आगामी सरकार में बड़ा पद देने की बात भी हुई है। भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास आदि की उपस्थिति में रांका ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए मेहनत करेंगे।

बता दें, इससे पहले पूर्व विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सिद्धि कुमारी के नाम की घोषणा होने पर ‘टीम- रांका’ ने विरोध जताया था। जूनागढ़ से कोटगेट तक पैदलमार्च करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इस बीच अफवाहों में रांका का कांग्रेस से टिकट लाने से लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ने तक की बातें उड़ी, लेकिन महावीर ने इन सब अटकलों पर विराम लगा दिया। वंही इससे पहले बीकानेर विधानसभा पूर्व से एक और दावेदार सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भी पार्टी की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा की है।