बड़ी खबर : राजस्थान में एक साथ 25 जगहों पर ईडी की रेड, CRPF फ़ोर्स के साथ हो रही छापेमारी, मचा हड़कंप
दैनिक खबरां, स्टेट ब्यूरो । राजस्थान में आज ईडी की बड़ी कार्रवाई हो रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की टीमों के ईडी अधिकारियों द्वारा CRP फोर्स के साथ इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी जल जीवन मिशन मामले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूरे राजस्थान में एक साथ 25 स्थानों पर तलाशी ले रही है।
सीनियर आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित कई अधिकारियों के आवास पर ईडी टीमें पहुंची है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। सुबोध अग्रवाल एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। वहीं, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी तक भी ईडी की आंच आ सकती है।
ACS और सीनियर ब्यूरोक्रेट IAS सुबोध अग्रवाल पर ED की रेड जारी है। उनके आवास, दफ्तर सहित 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंची हैं। वहीं, केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई जारी है। गौरतलब है, गुरुवार को ही मुख्यमंत्री गहलोत ने ईडी पर निशाना साधते हुए नोखा में कहा था कि पाकिस्तान से जैसे टिड्डी आ रही हैं वैसे ही प्रदेश में ईडी आ रही है। बहराल ईडी की कार्रवाई से प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है।

