महर्षि गौतम ट्रस्ट में नई ऊर्जा,रविंद्र जाजड़ा बने महामंत्री, महेंद्र-रामेश्वर को भी बड़ी जिम्मेदारी

बीकानेर राजनीति सेवा कार्य

महर्षि गौतम ट्रस्ट में नई ऊर्जा,रविंद्र जाजड़ा बने महामंत्री, महेंद्र-रामेश्वर को भी बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक खबरां,बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राजस्थान प्रांतीय इकाई की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने बताया कि समाजसेवा, शिक्षा और ट्रस्ट के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए रविंद्र जाजड़ा को प्रांतीय महामंत्री, महेंद्र पंचारिया को बीकानेर संभागीय अध्यक्ष तथा रामेश्वर पाणेचा को बीकानेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय की अनुशंसा पर किया गया। अध्यक्ष मानाराम पंचारिया ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी ट्रस्ट के शैक्षणिक और पारमार्थिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे तथा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस मौक़े पर ट्रस्ट के नवमनोनीत प्रांतीय महामंत्री रविंद्र जाजड़ा नें सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बिना ब्याज के शिक्षा ऋण उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी बालक या बालिका धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।