भतीजे ने भुआ के आँख और होठ पर फेविक्विक डाल की दुष्कर्म की कोशिश..

बीकानेर

भतीजे ने भुआ के आँख और होठ पर फेविक्विक डाल की दुष्कर्म की कोशिश..

दैनिक खबरां। महिलाओ पर अत्याचारों के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जंहा अपने ही वार कर रहे है। परिजनों की भीड़ में कौनसा चेहरा अपराधी के वेश में घूम रहा है यह पहचान पाना महिलाओ के लिए मुश्किल हो रहा है। अय्याशी का ख्याल पाले आरोपी नित नए हथकंडे अपना रहे है। हाल ही में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जंहा एक दूर के रिश्ते में भतीजे ने अपनी भुआ के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की विरोध करने पर आरोपी ने महिला के आंख और होठ में फेविक्विक डाल दी और बदसलूकी की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया।

मामला भरतपुर जिले के बयाना का है।  पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि का उसका पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता है। 17 नवंबर गुरुवार की रात वह बच्चों के साथ घर में चारपाई पर सो रही थी।इस दौरान गांव में ही रहने वाला आरोपी दबे पांव घर में घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने धक्का देकर उसे दूर कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने आंखों और होठों पर फेविक्विक डाल दी।

महिला के होठ और आंखें चिपक गए हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चिखने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का एक साथी घर के बाहर बाइक पर था। दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।