पब्लिक पार्क या कचहरी परिसर जा रहे है तो हो जाइये सावधान,इसने मचा रखा है आंतक…
dainikkhabraan@बीकानेर। अगर आप कचहरी परिसर जा रहे है या पब्लिक पार्क के रास्ते से होकर गुजर रहे है तो सावधान हो जाइये क्योंकि एक उत्पाती बंदर ने बीते 10 दिनों से यंहा आंतक मचा रखा है, जो कलेक्ट्री परिसर में कर्मचारियों पब्लिक पार्क से आने जाने वाले लोगों पर झपट्टा मार रहा है। उसे ट्रेंक्युलाइज करने के लिए जोधपुर से एक्सपर्ट बुलाया गया है।
शनिवार को भी श्रीडूंगरगढ़ से आए जगदीश सोनी को कचहरी परिसर में काटा लिया। वहां मौजूद लोगों ने बंदर को भगाया और जगदीश की मरहम पट्टी कराई। वन विभाग ने जब काेई कार्रवाई नहीं की ताे मामला मानवाधिकार आयोग तक जा पहुंचा। आयोग अध्यक्ष ने बंदर से आमजन की सुरक्षा के आदेश प्रशासन को दिए हैं।
वन विभाग ने बंदर को पकड़ने के लिए जोधपुर से एक्सपर्ट बंशीलाल को बुलाया गया है जो बंदर को ट्रेंक्यूलाइज करेगा। पिछले कुछ दिनों से बंदर की लोकेशन ज्यादातर पब्लिक पार्क और कचहरी परिसर के आसपास ही रहती है। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप शर्मा ने बंदर काे लेकर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से शिकायत की थी।

