भीषण हादसे में हुआ चमत्कार: ट्रक से भिड़ी अर्टिका में लगी आग, दो की मौत, तीन घायल, युवती सकुशल बची..
दैनिक खबरां,बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र सोमवार सुबह-सुबह एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जंहा अर्टिका कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे में कार चालक मौके पर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य घायल ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वंही तीन गंभीर घायलों का पीबीएम ट्रोमा में ईलाज जारी है। लेकिन इन सब के बीच इस भीषण हादसे में एक ईश्वरीय चमत्कार भी देखने को मिला और एक कहावत भी चरितार्थ होते दिखी… “जाको राखे साईंया, मार ना सके कोय” दरअसल भीषण हादसे का शिकार अर्टिका गाड़ी में सवार 25 वर्षीय युवती को खरोंच तक नहीं आई। यह कहावत आज इस भयानक हादसे में सच साबित होती दिखी।
नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने दैनिक खबरां को बताया कि अर्टिका कार लूनकरणसर की थी और इसमें सवार सभी बाड़मेर से लूनकरणसर की तरफ जा रहे थे। हादसा नोरंगदेसर टोल से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर दिशा में हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। अर्टिका कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे में कार चालक मौके पर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य घायल ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वंही तीन गंभीर घायलों का पीबीएम ट्रोमा में ईलाज जारी है। वंही युवती को खरोंच तक नहीं आई वह पूरी तरह सुरक्षित है। नापासर थाने के आईओ किशन सिंह ट्रॉमा सेंटर में घायलों के उपचार की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। हादसे के कारण कुछ समय के लिए भारतमाला रोड पर यातायात प्रभावित रहा।

