नाबालिग लड़की नें शादी के लिए दबाव डालने पर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने तीन आरोपियों पर किया मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

नाबालिग लड़की नें शादी के लिए दबाव डालने पर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने तीन आरोपियों पर किया मामला दर्ज

दैनिक खबरां,श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पिता महेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार, उसकी नाबालिग पुत्री पर लगातार शादी का दबाव बनाया जा रहा था और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि रौनक पुत्र विनोदकुमार, नूतनदेवी पत्नी विनोदकुमार और विनोदकुमार मिलकर लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में शोक और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल कर रहें है।