फसल बीमा क्लेम नही मिलने पर किसान संघ केपदाधिकारीयो जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
बीकानेर@दैनिक खबरां। फसल बीमा क्लेम को लेकर किसान मारा-मारा भटक रहा है। इसको लेकर बीकानेर के दो तहसील क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के किसानों में आक्रोश है। इसको लेकर गुरुवार को श्रीकोलायत व लूणकरनसर क्षेत्र के किसानों ने किसान संघ के पदाधिकारी महावीर पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां विरोध-प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीडि़त व प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने पर धरने, प्रदर्शन व आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
इसको लेकर महावीर पुरोहित ने वर्ष 2020-21 में किसानों से फसल बीमा को लेकर प्रीमियम राशि तो काट ली गई। किंतु फसल खराबे के बाद बीकानेर के श्रीकोलायत व लूणकरनसर क्षेत्र के लगभग 20 किसानों को आदेश होने के बावजूद भी करोड़ों रुपए की राशि नहीं मिल पाई है। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

