राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फेर- बदल: अश्विनी विज बने बीकानेर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

बीकानेर राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फेर- बदल: अश्विनी विज बने बीकानेर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

दैनिक खबरां,बीकानेर। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की ओर से जारी आदेशों में न्यायिक अधिकारियों के व्यापक फेरबदल किए गए हैं। ताज़ा सूची में कुल 13 न्यायिक अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। इसी क्रम में बीकानेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश का भी स्थानांतरण किया गया है। वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना का तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अश्विनी विज अब बीकानेर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। अश्विनी विज इससे पहले जयपुर में पदस्थ थे, जिन्हें अब नई पदस्थापना के तौर पर बीकानेर भेजा गया है। देखें सूची 👇