कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : राजस्थान के जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे, बाहरी राज्यों के नेताओं को बनाया ऑब्जर्वर
दैनिक खबरां,जयपुर। कांग्रेस अब राजस्थान में भी गुजरात और मध्यप्रदेश मॉडल पर संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि सभी जिलाध्यक्षों को हटाकर नए पैनल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए 30 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों का ऑब्जर्वर बनाया गया है। खास बात यह है कि सभी ऑब्जर्वर बाहरी राज्यों से नियुक्त किए गए हैं, राजस्थान से एक भी नेता शामिल नहीं है।
इन ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट और राय के साथ ही प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का इनपुट भी लिया जाएगा। इसके बाद तैयार पैनल राहुल गांधी को भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी।
ऑब्जर्वर बनाए गए 30 नेता
विजय इंदर सिंगला, लालजी देसाई, जीआर राजू, विकार रसूल वाणी, यशोमति ठाकुर, यशपाल आर्य, भरत सिंह सोलंकी, कुलजीत नागरा, डॉ. अमि याज्ञनिक, अनिल चौधरी, सुभाष चोपड़ा, अशोक तंवर, परेश धनाणी, राजेश तिवाड़ी, सुखदेव भगत, सलीम अहमद, राजेश कच्छप, राजेश लीलोथिया, अनिल भारद्वाज, रोहित चौधरी, गीता भुक्कल, कैप्टन प्रवीण डावर, केवल सिंह पठानिया, विमल चुड़ासमा, जेटी कुसुम कुमार, अमित सिहाग, ममता देवी, सुखदेव पांसे, अमित विज और शाकिर सनादी।
अन्य राज्यों में भी बदलाव
संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को तेलंगाना का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में राजस्थान के तीन नेताओं—विधायक रीटा चौधरी, रेहाना रियाज और सीताराम लांबा को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

