आरोप: बीकानेर में सरकारी जमीन की फर्जी बिक्री! सात पर केस दर्ज

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

आरोप: बीकानेर में सरकारी जमीन की फर्जी बिक्री! सात पर केस दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने में बड़ी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जस्सूसर गेट के बाहर निवासी प्रार्थी चंद्र गहलोत ने रिपोर्ट दी कि कुछ लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक सरकारी भूमि को अपनी बताकर बेच डाली। पुलिस नें इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में केवलचंद दत्तक पुत्र रतनी देवी माली,नवलखी पत्नी मोहनलाल राठी, मोहनलाल पुत्र मिश्रिलाल राठी, करणचंद पुत्र मिश्रिलाल राठी, रामस्वरूप पुत्र मोहनलाल राठी, नाथी देवी पत्नी पूनमचंद माली और मुरलीधर पुत्र मुखराज आचार्य शामिल हैं। सभी आरोपी जस्सूसर गेट के बाहर निवासी बताए गए हैं। प्रार्थी के अनुसार, इन सभी ने मिलकर चकगरबी में सरकारी भूमि पर अपना हक जताकर उसे बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच रूपाराम सउनि को सौंप दी है।