बड़ा हादसा: वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान गई, कई गम्भीर घायल….

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई राज्य

बड़ा हादसा

बड़ा हादसा: वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान गई, कई गम्भीर घायल….

7 जवानों की जान गई,

कई गम्भीर घायल

लद्दाख (Ladakh) के तुरतुक सेक्टर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के कम से कम 7 जवानों की जान चली गई है।

जबकि अन्य जवानों (Indian Army) को गंभीर चोटें आईं हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है।