डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी राउंडउप, अब तक तीन आरोपी पकड़े गए
बीकानेर@दैनिक खबरां। बीकानेर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विष्णु साध को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. अग्रवाल ने इस संबंध में नयाशहर थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में कुल तीन लोगों को पकड़ा जा चुका है।

