बीकानेर में देर रात पुलिस ने इस जगह की छापेमारी, हजारों रुपए के साथ इनको दबोचा

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर में देर रात पुलिस ने इस जगह की छापेमारी, हजारों रुपए के साथ इनको दबोचा

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर में देर रात शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी में कई युवकों कों हिरासत में लेकर उनसे बाइस हजार नकदी व ताश पत्ते जब्त किए है। एकाएक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से ह्ड़कंप मच गया। दरअसल, शहर की कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात्रि उस्तो का मोहल्ला में मस्जिद के पास जुए की सुचना पर पूरी टीम के साथ दबिश दी तो वंहा जुआ ताश पत्ती पर दाँव लगाया जा रहा था। पुलिस टीम ने चारों और से घेरा बनाकर सभी युवकों को पकड़ लिया। एकाएक हुई इस घटना से ताश खेल रहें युवक हक्का बक्का हो गए और उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से ताश खेल रहे आनंद भादाणी पुत्र ओमप्रकाश भादाणी निवासी आचार्यों का चौक, सचिन पुत्र राजकुमार भादाणी निवासी डीडू सिपाहियों का मौहल्ला, सोनगिरी कुएं के पास,मुकेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी सेवगा चौक, गोपाल कुम्हार पुत्र किशनाराम कुम्हार निवासी चौपडा बाड़ी गंगाशहर पुरूषोत्तम हर्ष पुत्र किसनलाल निवासी हर्षो का चौक को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने इनसे 22 हजार नकदी और ताश पत्ते जब्त किए है। कोतवाली थानाधिकारी गिरधारीलाल ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच राकेश सऊनि कर रहें है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों कों जमानत पर छोड़ दिया गया है।