ट्रक ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, तेज गति व गफलत से टक्कर मारने का आरोप
दैनिक खबरां, बीकानेर। ट्रेलर की टक्कर से एक युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना पांचू थाना क्षेत्र की सोमवार की है। इस संबंध में मृतक के चाचा किसनाराम पुत्र उदाराम ने पांचू पुलिस में ट्रेलर नंबर RJ07GC0044 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने पुलिस कों दी रिपोर्ट में बताया कि 26 अगस्त सुबह 4:30 के आसपास पांचू रोही की सड़क पर उसके भतीजे मदनराम को ट्रेलर चालक ने तेज गति व गफलत से ट्रेलर से टक्कर मार दी। प्रार्थी ने बताया कि घायल अवस्था में उसके भतीजे कों अस्पताल ले जाया गया, जंहा ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच रामनिवास एचसी को सोंपी है।

