सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष व सियासर सरपंच पडिहार पर देर रात्रि जानलेवा हमला, पीबीएम अस्पताल में भर्ती….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष व सियासर सरपंच पडिहार पर देर रात्रि जानलेवा हमला, पीबीएम अस्पताल में भर्ती….

बीकानेर, @dainikkhabraan। खाजूवाला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष व सियासर सरपंच खलील खान पडि़हार पर सोमवार देर रात्रि जानलेवा हमला हो गया। जिसमे खलील खां के गंभीर चोटे भी आई। जिसपर उन्हें खाजूवाला सीएचसी लाया गया। जहाँ से देर रात ही उन्हें बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार सियासर चौगान के 7 एसएसएम बस अड्डे पर सरपंच खलील खां पर आपसी राजनीतिक रंजीश के चलते कुछ लोगो ने तलवार, लाठी, बर्छी से हमला कर दिया। वही गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर शीशे तोड़ दिए।

प्रत्यदर्शियों के अनुसार 7 एसएसएम स्थित होटल पर सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें सरपंच खलील खां के सीर में गंभीर चोट आई है वही हमले में कमर पर भी चोटे आई है। यहां 15-20 जनों ने हमला कर सरपंच को घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाडिय़ों को अपने कब्जे में लिया। वही सरपंच को सीएचसी खाजूवाला लाया गया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद बीकानेर रैफर किया गया है।

.

Late night fatal attack on Sarpanch Association President and Siasar Sarpanch Padihar admitted to PBM Hospital.

Bikaner. Khajuwala Sarpanch Association President and Siasar Sarpanch Khaleel Khan Padihar was attacked late on Monday night. In which Khaleel Khan also suffered serious injuries.

On which he was brought to Khajuwala CHC. From where he was referred to Bikaner PBM late at night. On getting information about the incident, the police team reached the spot. According to the information received, due to mutual political rivalry, some people attacked Sarpanch Khaleel Khan at the 7 SSM bus stand of Siasar Chaugan with swords, sticks, spears.

He broke the glass in the same car. According to the eyewitnesses, there was a fatal attack on the sarpanch at the hotel located at 7 SSM. In which Sarpanch Khaleel Khan has suffered a serious head injury, while in the attack there has also been injury on the waist. Here 15-20 people attacked and injured the sarpanch. On getting information about the incident, the police team reached the spot and took the vehicles in their possession.

The same sarpanch was brought to CHC Khajuwala. Where Bikaner has been referred after primary treatment.