बीकानेर पुलिस की तापड़तोड़ कार्यवाही:
एक देशी कट्टा व 4 कारतूस सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार
खाजूवाला/बीकानेर, @dainikkhabraan। स्थानीय पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की है । जिसमें एक देशी कट्टा व 4 कारतूस सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । एक बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद की हैं ।
थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि राजीव सर्किल चौराहा पर ऑपरेशन वज्र के तहत नाकाबंदी की जा रही थी । जिसमें बोलेरों गाड़ी को पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली ।
पुलिस ने बोलेरों गाड़ी में एक 315 बोर का देशी कट्टा व 4 कारतूस जिंदा बरामद कर रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 8 आदर्श कॉलोनी अनूपगढ़ व सूर्यप्रकाश मेघवाल निवासी वार्ड नंबर 24 धक्का बस्ती पीएस घड़साना को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड लेकर अवैध हथियार के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही हैं । इस दौरान कार्यवाही में हेड कांस्टेबल महेंद्र मीणा, कांस्टेबल रूपराम, कांस्टेबल मंगल सिंह आदि मौजूद रहे ।
.
Bikaner police crackdown action:
Arrested 2 accused including a country-made pistol and 4 cartridges
Khajuwala. The local police have taken action against illegal weapons. In which 2 accused including a country-made pistol and 4 cartridges have been arrested. A Bolero vehicle has also been recovered by the police from their possession.
Police Officer Arvind Singh Shekhawat told that the blockade was being done at Rajiv Circle intersection under Operation Vajra. In which the Bolero vehicle was stopped and searched by the police.
Police recovered a 315 bore country-made pistol and 4 cartridges alive in the Bolero vehicle and arrested the resident of princely Ali, ward number 8, Adarsh colony, Anupgarh and Suryaprakash Meghwal resident of ward number 24 Dhaka Basti PS Ghadsana.
Police registered a case under the Arms Act and presented it in the court, taking PC remand, strict inquiry is being done about the illegal weapon.
During this, Head Constable Mahendra Meena, Constable Roopram, Constable Mangal Singh etc. were present in the proceedings.

