शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय लड़की से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

जयपुर

दैनिक ख़बरां। 17 साल की लड़की से मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि लड़की ने शादी का दवाब बनाया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है।


लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि करीब 11 महीने से वह परिवार के साथ यहां किराए पर रह रही है। किराए पर रहने आने के बाद मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। उसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक पिछले 10 महीने से शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण कर रहा है।पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी से उसने शादी करने को बोला तो उसने मना कर दिया। 13 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे अकेला पाकर आरोपी उसके कमरे में घुस आया। वह चाकू से उसके हाथ की नस काटने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक ने पीड़िता को जाते समय धमकाया कि किसी को बताया तो तेरे को मरवा दूंगा। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।