कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैफ़े में संदिग्ध गतिविधियों पर रेड, सात जनों को लिया हिरासत में

बीकानेर बीकानेर पुलिस

कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कैफ़े में संदिग्ध गतिविधियों पर रेड, सात जनों को लिया हिरासत में

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में संचालित कैफ़ों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को रानी बाजार स्थित चार्ली कैफ़े पर बड़ी कार्रवाई की। सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में कोटगेट थाना पुलिस ने कैफ़े में बने प्राइवेट केबिनों पर अचानक रेड मारी, जहां कई संदिग्ध गतिविधियाँ पाई गईं।

कार्रवाई के दौरान कैफ़े के केबिनों में बाकायदा बेड तक लगे हुए पाए गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद सात युवकों–युवतियों को पुलिस ने राउंडअप कर थाने पहुँचाया। सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम का नेतृत्व कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत कर रहे थे।

रेड के बाद पुलिस ने मौके पर बनाए गए सभी केबिनों को तुरंत हटवाया और कैफ़े संचालक को सख्त चेतावनी दी। सीओ सिटी ने कहा कि कैफ़ों में जरुरी सुविधाओं के नाम पर अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।