जॉब अलर्ट : भारतीय सेना, एसबीआई समेत इन 8 विभागों में नौकरी ही नौकरी,10वीं पास से स्नातक के लिए मौका..

देश शिक्षा

बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से सुनहरा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 8 विभागों में 50 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 10वीं पास लेकर स्नातक पास आवेदक अप्लाई कर सकते हैं।

भारतीय सेना में 128, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1422, राजस्थान शिक्षा विभाग में 46,500, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 84, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 540, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में 2996, इंडियन नेवी में 212 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 322 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जायेगी।

भारतीय सेना  में पंडित (धर्म गुरू) मौलवी और पादरी के 128 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसके लिए 25 से 36 साल तक की उम्र के कंडीडेट्स इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवोदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।

वैकेंसी की जानकारी-

  • पंडित- 108
  • गोरखा रेजिमेंट के लिए पंडित (गोरखा)- 5
  • ग्रंथि- 8
  • मौलवी (सुन्नी)- 3
  • लद्दाख स्काउट्स के लिए मौलवी (शिया)- 1
  • पादरी- 2
  • लद्दाख स्काउट्स के लिए बौद्ध भिक्षु (महायान)- 1

आवदेन करने की योग्यता-

पंडित के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों के पास शास्त्री, आचार्य या कर्म कांड की डिप्लोमा होनी चाहिए। वहीं, पादरी के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को लोकल बिशप से मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। मौलवी सुन्नी के पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों के पास अरबी में अलीम या उर्दू में अदीब-ए-माहिर/उर्दू माहिर होना चाहिए।

आयु सीमा-

पंडित, मौलवी और पादरी के 128 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 25 साल से कम और 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

SBI  बैंक में 1422 पदों पर निकली भर्ती 
भारतीय स्टेट बैंक ने भी दिवाली के खास मौके पर नौकरी का ये खास अवसर दिया है। एसबीआई ने राजस्थान समेत अन्य राज्यों में 1422 पदों पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) की भर्ती निकली है जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। SBI में 1422 पदों पर निकली गई है। भर्ती में सबसे अधिक 300 सीट असम में हैं। राजस्थान में 201 पदों पर भर्ती की जायेगी।