Jaipur Metro News: जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी आई ये बड़ी जानकारी, जानें विस्तार योजना की क्या है तैयारी?
जयपुर, @दैनिक खबरां। जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार की डीपीआर तैयार हो चुकी है। फेज 1 के विस्तार की सरकार बजट में घोषणा कर सकती है। प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने भी मन बना लिया है। विस्तार की योजना पर गौर करें ते अजमेर रोड से दिल्ली रोड को मेट्रो ट्रेन से जोड़ने की तैयारी है। बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर स्टेशन से अजमेर रोड तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 4.85 किमी में 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऐसा होने से राजधानी में मेट्रो का संचालन 16.15 किमी का हो जाएगा।
क्या है प्लानिंग?
बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर तैयार की गई है. इस रूट पर 2.26 किमी भूमिगत और 0.59 किमी एलिवेटेड होगा। यहां दो स्टेशन बनेंगे। रामगंज मेट्रो स्टेशन भूमिगत और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन को एलिवेटेड प्रस्तावित किया गया है। 2051 में यात्री भार चार लाख के आस-पास माना गया है। इसमें 870 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा दो किमी का रूट पूरा ही एलिवेटेड होगा। अजमेर रोड चौराहे पर एक मेट्रो स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है।
जयपुर मेट्रो फेज 2 अभी अधर में
अम्बाबाड़ी से सीतापुरा की डीपीआर के अनुसार इस प्रोजेक्ट को लाइट मेट्रो पर बनाना होगा। इसके लिए 4600 करोड़ खर्च का अनुमान है। 23.51 किमी में 21 स्टेशन एलिवेटेड बनना प्रस्तावित है। 2051 में इस रूट पर यात्री भार करीब छह लाख प्रतिदिन बताया गया है। दिक्कत ये है कि मौजूदा स्थिति में राज्य सरकार अकेले 4600 करोड़ खर्च करने की स्थिति में नहीं है। पहले चरण में सरकार ने ही पूरा पैसा खर्च किया है। इसलिए फेज-02 का निर्माण अधर में है।
Jaipur Metro News: This big information related to Jaipur Metro project, know what is the preparation for the expansion plan?
The DPR for the expansion of Jaipur Metro Project has been prepared. The government can announce the expansion of Phase 1 in the budget. The government has also made up its mind regarding the project. Consider the expansion plan, there is a preparation to connect Delhi Road with Ajmer Road by Metro train. Metro will be expanded from Badi Chaupar metro station to Transport Nagar and from Mansarovar station to Ajmer Road. For this, Rs 1200 crore will be spent in 4.85 km. Due to this, the operation of the metro in the capital will be 16.15 km.
What is planning?
The DPR of Transport Nagar has been prepared from Badi Chaupar. 2.26 km underground and 0.59 km will be elevated on this route. There will be two stations here. Ramganj metro station underground and Transport Nagar station have been proposed to be elevated. The passenger load in 2051 has been considered to be around four lakhs. It is estimated to cost Rs 870 crore. The route from Mansarovar to Ajmer Road intersection of two km will be fully elevated. A metro station is proposed to be built at Ajmer Road intersection.
Jaipur Metro Phase 2 still in limbo
According to the DPR of Ambabadi to Sitapura, this project will have to be built on Light Metro. 4600 crores is estimated to be spent for this. 21 stations are proposed to be elevated in 23.51 km. In 2051, the passenger load on this route has been reported to be about six lakh per day. The problem is that in the present situation the state government alone is not in a position to spend 4600 crores. In the first phase, the government itself has spent all the money. Therefore the construction of Phase-02 is in limbo.

