शहर के इस इलाके में हो रही थी अवैध गैस सिलेण्डर की रिफलिंग, संभागीय आयुक्त ने किया भंडाफोड़..
बीकानेर, दैनिक खबरां । शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेण्डर रिफलिंग की शिकायत मिलने पर संभागीय आयुक्त ने मौक़े पर पहुंचकर इसका भंडाफोड करते हुए घरेलू उपयोग में आने वाले सिलेण्डर व मशीनें जब्त की है। जानकारी के अनुसार अतिक्रमण तोडने की कार्यवाही में गये संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने नोखा रोड स्थित बालबड़ी स्कूल के सामने अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर व दो मशीनें जब्त की गई है।
इस कार्रवाई के दौरान गंगाशहर पुलिस का जाता भी मौके पर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि यहां अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। जिस पर संभागीय आयुक्त ने अपनी टीम के साथ यहां पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए मौके से 25 घरेलू और दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर व दो मशीनें जब्त की।

