बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में पति पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले दंपति ने कमरे में बुधवार देर रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका गुरुवार सुबह लोगों को पता चला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस को मौके से किसी प्रकार सुसाइट नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार मृतक राम इकबाल चमार और उसकी पत्नी ममता नेपाल के रहने वाले है जो करीब दो साल पहले बीकानेर में काम के लिए आए थे। दंपति फैक्टी के पास ही एक कमरे में रहते थे। गुरुवार सुबह दोनों के यहां से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने अंदर देखा। जहां दोनों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी थी।

जामसर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थानाधिकारी इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम किया गया। शव अब परिजनों को सौंपा जाएगा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने जानकारी एकत्र करने के लिए फैक्ट्री संचालकों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी जा रही है।