पति ने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, सिर के काटे बाल,पढ़े पूरी खबर..

राजस्थान

पति ने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, सिर के काटे बाल,पढ़े पूरी खबर..

दैनिक खबरां नेटवर्क। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने महिला के सिर के बाल भी काट दिए। महिला का कहना है कि पति से विवाद के कारण बदला लेने के लिए उसने उसके साथ गैंगरेप किया है।  

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति गुजरात में मजदूरी करते हैं। जहां से दोनों कार से अपने गांव गढ़ी आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में पति ने अपने भाइयों को कार में बैठा लिया।

पति और उसके दो भाई महिला को परतापुर ले गया, जहां एक सूनसान इलाके में कार रोककर तीनों ने शराब पी। इसके बाद तीनों ने महिला के हाथ बांधे और उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसके सिर के बाल भी काट दिए। इस दौरान आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने और रिश्ता खत्म करने की धमकी दी। 

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह काफी डर गई है। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।