बीकानेर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो..

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान

बीकानेर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। रिड़मलसर के पास जयपुर-जोधपुर बाईपास पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भेजा। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शवों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाल ली है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वंही इस भीषण हादसे की इतला मिलते ही पीबीएम में भीड़ जुट गई है। देखें वीडियो