गंगाशहर में तेज रफ्तार कार का कहर:तीन बाइकों को रौंदा,चालक फरार, देखें वीडियो..

बीकानेर

गंगाशहर में तेज रफ्तार कार का कहर:तीन बाइकों को रौंदा,चालक फरार, देखें वीडियो..

बीकानेर, दैनिक खबरां। अभी शनिवार देर रात्रि गंगाशहर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आसाम नंबर की एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। जबकि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे।

गंगाशहर थानाप्रभारी रमेश सर्वटा नें दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि आसाम नंबर की एक स्विफ्ट कार उदयरामसर की ओर से बीकानेर की दिशा में आ रही थी। जैसे ही कार गंगाशहर नए बस स्टैंड के पास करनी माता मंदिर के पास पहुंची,तो चालक नें गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को कुचल दिया। हादसे में मोटरसकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौक़े से फरार हो गया। वंही
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।