पुलिस लाईन बीकानेर में तैनात हेडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती में रहने वाले हेडकांस्टेबल प्रभुराम गोदारा (52) का इलाज के दौरान मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभुराम गोदारा, जो पुलिस लाइन्स बीकानेर में पदस्थापित थे, 7 नवंबर को किराये के मकान में तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा PBM अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे।
इलाज के दौरान 11 नवंबर को शाम लगभग 6 बजे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया है।
मृतक प्रभुराम गोदारा पुत्र अमानाराम गोदारा, निवासी चरकड़ा (तहसील नोखा) थे और बीकानेर पुलिस में एचसी 3008 के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

