प्यास बुझाने के चक्कर में युवक ने गलती से जहरीला स्प्रे पी लिया, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

प्यास बुझाने के चक्कर में युवक ने गलती से जहरीला स्प्रे पी लिया, इलाज के दौरान मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के कुकणिया गांव में एक युवक की जहरीला स्प्रे पी लेने से मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई पुनमचंद पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल ने बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि 2 नवंबर की दोपहर उसके भाई महेंद्र (21) को प्यास लगी तो उसने गलती से स्प्रे के जहर भरे डिब्बे को पानी का समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने तुरंत उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 11 नवंबर (मंगलवार) को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जसरासर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।